कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का गत मंगलवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तमोनाश घोष, राज्य के उत्तर 24 परगना के फलता विधानसभा सीट से तीन बार विधायक थे। घोष के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि बहुत दुखी हूं। साल 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष और तीन बार विधायक रहे तमोनाश घोष आज हमे छोड़ चले गए। वह 35 वर्षों तक हमारे साथ रहे। वह पार्टी और जनता के प्रति बहुत ही समर्पित थे। उन्होंने सामाजिक कार्यों में बहुत योगदान दिया।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनके जाने से जो शून्य उभरा है, उसे भरना मुश्किल है।हम सभी उनके चाहने वालों, पत्नी झरना, दो बेटियों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।
कोरोना वायरस ने ली एक और नेता की जान, तृणमूल विधायक का हुआ निधन
