मुंबई: मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एवं उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ घर में नए मेहमान के आने की खबर साझा की। दोनों पति पत्नी ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की ओर लिखा, ‘और फिर हम तीन हो गए, जनवरी 2021।
इस खबर को सुनने के बाद बॉलीवुड एवं खेल जगत के कई जानीमानी हस्तियां जैसे सानिया मिर्ज़ा, फाफ डु प्लेसिस ने इस जोड़े को बधाई दी। दिलचस्पी कि बात है कि आज ही के दिन विराट ने इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन का लक्ष्य भी पार कर लिया है। अनुष्का शर्मा एवं विराट कोहली ने इटली में दिसंबर,2017 में शादी की थी। इस खबर ने भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बटोरी थी।