इस्लामाबाद: अपने बड़बोलेपन और विवादित बयानों के लिए चर्चित पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद ने एक बार फिर भारत के साथ परमाणु जंग का राग छेड़ दिया है। भारत के साथ तनाव को लेकर रशीद ने सीधे-सीधे दावा किया है कि पाकिस्तान ने अपना हथियार तैयार रखा है और अगर भारत हमला करता है तो पारंपरिक युद्ध नहीं होगा, सीधे परमाणु हमला होगा जिसमें असम तक को निशाना बनाया जा सकता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब रशीद ने ऐसा बयान दिया है।
रशीद ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान पर भारत ने हमला किया तो कन्वेन्शन वॉर की कोई गुंजाइश नहीं होगी। यह खूनी और आखिरी जंग होगी और ऐटमी जंग होगी। हमारा हथियार कैलकुलेटेड, छोटा, परफेक्ट और निशाने पर है। असम तक टार्गेट कर सकता है। पाकिस्तान के पास कन्वेन्शन जंग की गुंजाइश कम है।’