बंगाल में महिलाएं सबसे ज्यादा प्रताड़ित हैं पतियों से

पूरे देश में वधू उत्पीड़न के 99,745 मामले दर्ज हैं, बंगाल है शीर्ष पर

कोलकाता : महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, दुष्कर्म और अपहरण के मामले रोजाना ही देखने और सुनने को मिलते हैं। लेकिन इस बार जो तथ्य सामने हैं उससे पता चल रहा है कि महिलाएं सबसे ज्यादा प्रताड़ित पतियों तथा ससुरालवालों से हुई है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) से मिली जानकारी के अनुसार पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में सबसे ज्यादा मामले वधू उत्पीड़न के दर्ज किये गये हैं। वधू उत्पीड़न के जहां 31.9 प्रतिशत मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं महिलाओं से छेड़छाड़ की 27.6 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि महिलाओं व युवतियों के अपहरण के 22.5 प्रतिशत और बलात्कार की 10.3 प्रतिशत मामले ही दर्ज हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में क्राइम रेड 1 लाख प्रति महिलाओं की जनसंख्या पर 57.9 थी जो वर्ष 2018 में बढ़कर 58.8 हो गयी। इसके साथ ही एक नजर अगर आंकड़ों पर डाली जाये तो पूरे देश में वधू उत्पीड़न की 99,745 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 100636 पीड़िता शामिल है। वहीं पूरे देश में बंगाल में सबसे ज्यादा महिलाएं पति के अत्याचार की शिकार हुई ह

बंगाल में दर्ज हुई है सबसे ज्यादा 16,951 मामले

एनसीआरबी से मिली आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 में पति तथा ससुरालवालों के अत्याचार की शिकार महिलाओं की शिकायत बंगाल में सबसे ज्यादा है। बंगाल में वर्ष 2018 में इस आरोप में 16,951 मामले दर्ज हुए हैं और 17,150 महिलाएं इसकी शिकार हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश है जहां 14233 मामले दर्ज हैं और 14361 पीड़िता हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान है जहां 12,250 मामले दर्ज किये गये हैं जिसके तहत 12363 महिलाएं पीड़ित है जबकि चौथे नंबर पर असम है जहां 11,136 मामले दर्ज हुई है व 11,261 पीड़िता है। पांचवें नंबर पर महाराष्ट्र है जहां 6862 मामले दर्ज हुई है व पीड़िता की संख्या 6882 है, छठवें नंबर पर आंध्रप्रदेश है जहां 6831 मामले दर्ज किये गये हैं, जिसके तहत 6889 महिलाएं पीड़ित है। सातवें नंबर पर तेलंगाना है जहां 6286 मामले दर्ज है, जहां 6286 पीड़िता प्रताड़ित हुई है। आठवें नंबर पर मध्यप्रदेश है जहां 4159 मामले दर्ज है जिसमें 4160 पीड़िता है जबकि नौवें नंबर पर हरियाणा है जहां 4154 मामले दर्ज है व 4195 पीड़िता है। वहीं दसवें नंबर पर गुजराता है जहां 2923 मामले दर्ज हुए हैं जिसमें 2928 महिलाएं पीड़ित है।

बलात्कार के मामले में बंगाल है 10 वें नंबर पर

एनसीआरबी के आकड़ों के अनुसार बंगाल बलात्कार के मामले में सुरक्षित है। पूरे देश में बंगाल इस मामले में 10 वें स्थान पर है। बंगाल में बलात्कार की 1069 मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं बलात्कार के मामले में मध्यप्रदेश नंबर 1 पर है जहां 5433 मामले दर्ज हुए हैं जबकि राजस्थान दूसरे स्थान पर है जहां 4335 मामले दर्ज किये गये हैं। तीसरे स्थान पर उत्तरप्रदेश जहां 3946 मामले, चौथे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां 2142 मामले और पांचवें स्थान पर छत्तीसगढ़ है जहां 2091 मामले दर्ज किये गये हैं। केरल छठवें स्थान पर है जहां 1945 मामले दर्ज हुए हैं जबकि सातवें स्थान पर असम है जहां 1648 मामले सामने आये हैं। आठवें स्थान पर हरियाणा है जहां 1296 मामले दर्ज है जबकि नौवें स्थान पर झारखंड है जहां 1090 मामले दर्ज किये गये हैं।

एक नजर में वधू उत्पीड़न के मामले में टॉप 10 राज्य

बंगाल 1 6,951
उत्तरप्रदेश 14,233
राजस्थान 12,250
असम 11,136
महाराष्ट्र 6,862
आंध्रप्रदेश 6,831
तेलंगाना 6,286
मध्यप्रदेश 4,159
हरियाणा 4,154
गुजरात 2,923

Written by – बबीता माली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *